शाहरुख़ खान के शो 'टेड टॉक : नयी सोच' पर आएंगे ये 7 ख़ास मेहमान !
Updated : December 04, 2017 10:44 PM ISTरविवार यानी10 दिसंबर से शाहरुख़ खान का नया टॉक शो 'टेड इंडिया' शुरू होने वाला है। ये शो 5 चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। साल की शुरुआत में शाहरुख़ ने टेड टॉक्स वैंकोवर में एक उत्साहवर्धक स्पीच दिया और ऐसा करने वाले वो पहले बॉलीवुड सेलिब्रिटी बन गए हैं।
अपनी बुद्धिमता,वाकपटुता और मजाकिया अंदाज़ की वजह से शाहरुख़ को टेड टॉक का इंडियन वर्शन होस्ट करने के लिए चुना गया। इस शो पर अलग अलग प्रोफेशन के सेलिब्रिटी मेहमान रहेंगे। शो की थीम नए आइडियाज पर फोकस करेगी और किस तरह से दुनिया में बदलाव हो रहा है। इसके अलावा इसी क्षमता पर कैसे सफलता प्राप्त की जा सकती है ये सब बातें शो की मुख्य बिंदु होंगी जिनपर चर्चा की जायगी। आइए आपको ऐसे ही 7 सेलिब्रिटी का नाम बताते हैं जिनका इस शो पर आना तय है -
मिथाली राज
इंडियन वीमेन क्रिकेट टीम की कप्तान मिथाली इस शो की गेस्ट होंगी जहां वो अपनी सफलता,असफलता, यात्रा और आगे की जर्नी की बात करेंगी।
ए आर रहमान
मद्रास के मोज़ार्ट यानी एआर रेहमान भी शो के हिंदी वर्शन का हिस्सा होंगे।
जावेद अख्तर
लिजेंड्री लिरिसिस्ट जावेद अख्तर भी इस शो के मेहमान होंगे।
एकता कपूर
टीवी सीरियल क़्वीन एकता कपूर भी इस शो का हिस्सा बनेंगी और अपनी सालों की जर्नी के बारे में चर्चा करेंगी।
करण जौहर
शाहरुख़ के करीबी दोस्त कहे जाने वाले करण भी इस शो का हिस्सा होंगे।
सुन्दर पिचाई
गूगल के सीईओ सुन्दर पिचाई भी इस शो का हिस्सा होंगे लेकिन प्रत्यक्ष तौर पर नहीं वो लाइव स्ट्रीमिंग यानी रोबोट के जरिये लाइव होंगे।
ओपराह विनफ्रे
इस शो की होस्ट और व्यवसायी ओपराह भी शो 'नयी सोच' का हिस्सा होंगी।