सीरियल शक्ति की रुबीना ने शेयर किया ऑनस्क्रीन पति के साथ ये रोमांटिक वीडियो !

Updated : July 30, 2018 09:23 PM IST

रुबीना ने ये वीडियो 5 दिन पहले शेयर की थी। जिसे अब तक 13 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वैसे दोनों की इस रोमांटिक केमिस्ट्री को देख कर आपका भी दिल इनपर आ जायेगा। इन दोनों के किरदार को ऑनस्क्रीन बेहद पसंद किया जाता है। 

वैसे हाल में रुबीना ने एक्टर अभिनव शुक्ला से शादी की है। और शादी के तुरंत बाद वो अपने काम पर वापस लौट आई। अभिनव और रुबीना दोनों ही अपने काम में इतना बिजी हैं कि अभी तक हनीमून का प्लान नहीं बना पाए हैं।