टीवी के इन एक्टर्स ने रिजेक्ट किये ये पॉपुलर सीरियल्स !
Updated : December 22, 2019 02:30 AM ISTटीवी एक्टर्स एक स्तर पर पहुंच जाने के बाद कुछ चुने हुए शोज़ में ही नज़र आते हैं। कुछ अपने रोल के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं तो कुछ एक ही तरह के रोल में नज़र आते हैं। कभी ये कोशिश इनके करियर उपर उठाने में मदद करती है तो कभी यही कोशिश इनके करियर को ले डूबती है। इसलिए एक्टर्स अपने हर रोल के साथ सावधानी बर्रते हैं। वो ध्यान रखते हैं उनका हर किरदार उनके करियर के लिए फायदेमंद हो। लेकिन कई बार ये रोल चुनने में गलती भी कर जाते हैं और बड़े किरदारों को ठुकरा देते हैं।
टीवी के इन 11 पॉपुलर सीरियलों की कहानी थी बिल्कुल एक-जैसी !
तो ये हैं वो टीवी के बड़े नाम जिन्होंने इन बड़े टीवी शोज़ को रिजेक्ट किया-
करण सिंह ग्रोवर – इश्कबाज़
खबरों की माने तो एक्टर करण सिंह ग्रोवर को स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘इश्कबाज़’ ऑफर हुआ था। इस सीरियल में करण को लीड शिवाय का रोल निभाना था। लेकिन किसी वजह से वो इस किरदार को नहीं कर पाए जिसे बाद में नकुल मेहता ने निभाया। ये शो एक समय पर टीवी का सबसे हिट शो था।
टीवी के इन 14 सीरियल्स में लीड एक्टर्स की लव स्टोरी नहीं बल्कि दिखाई गई असली कहानी
जेनिफर विंगेट –हिटलर दीदी, मधुबाला
इसमें कोई शक नहीं कि जेनिफर टीवी की सबसे बड़ी एक्ट्रेस हैं। उनके नाम कई सुपरहिट शोज़ के अलावा उनकी फैन फॉलोविंग भी काफी अच्छी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जेनिफर को ज़ी टीवी का हिटलर दीदी कलर्स का मधुबाला ऑफर हुआ था। लेकिन जेनिफर इन दोनों ही शो में नज़र नहीं आई। बाद में हिटलर दीदी रति पांडे ने किया और मधुबाला दृष्टी धामी ने निभाया।
शुरू होने से पहले खूब चर्चा में रहे ये 15 टीवी सीरियल निकले फ्लॉप !
राधिका मदन- क्योंकि सास भी कभी बहु थी
कलर्स के शो ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ में इशानी का किरदार निभा कर पॉपुलर हुई राधिका ने अपने करियर की शुरुआत में ही सबसे बड़ी गलती की थी। बताया जाता है कि राधिका को सबसे पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’ में एक बड़ा रोल ऑफर हुआ था। जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था।
सरगुन मेहता- इश्कबाज़
ऐसी खबरे हैं कि इश्कबाज़ में अनिका का रोल पहले सरगुन मेहता को ऑफर हुआ था। जिसे बाद में सुरभि चांदना ने निभाया। ये शो टीवी का हिट शो साबित हुआ। शायद सरगुन ने गलती की जो इस बड़े रोल को रिजेक्ट कर दिया।
दिव्यंका त्रिपाठी-क्या हुआ तेरा वादा
ऐसा कहा जाता है कि एक्ट्रेस दिव्यंका ने टीवी के कई बड़े रोल रिजेक्ट किये हैं। उसमें से एक सोनी टीवी का ‘क्या हुआ तेरा वादा’ भी है। दरअसल, ये शो पहले दिव्यंका को ऑफर हुआ था। लेकिन शायद उन्हें ये पसंद नहीं आया और उनके रिजेक्ट करने के बाद ये शो मोना सिंह ने किया।