'कॉफ़ी विद करण 6' के प्रोमो में सेलेब्स को परेशान करने वाले सवाल लेकर आ रहे हैं करण जौहर !
Updated : September 19, 2018 11:00 AM ISTबॉलीवुड के सेलिब्रिटीज के बारे में बहुत सारी गॉसिप और अन्दर की खबरें मीडिया में लोगों को मिलती रहती हैं। लेकिन बहुत सारी बातें ऐसी हैं जिन्हें ये सेलेब्स सिर्फ अफवाह कहकर टाल देते हैं। लेकिन इन अफवाहों में से अक्सर बहुत सा सच सामने ले आते हैं करण जौहर। अपने पॉपुलर शो ‘कॉफ़ी विद करण’ में। बॉलीवुड के सबसे बड़े सेलेब्स में से एक एक्टर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर के शो ‘कॉफ़ी विद करण 6’ का प्रोमो आ चुका है।
इस प्रोमो में हमें करण का बचपन से लेकर जवानी तक का अवतार दिख रहा है। इस प्रोमो का कुल लब्बोलुआब ये है कि करण हमेशा से लोगों से वो सवाल पूछते आए हैं, जो उन्हें परेशान कर देते हैं। और जिन सवालों को पूछने से बाकी लोग डरते हैं। करण के इस शो से ही बॉलीवुड की बहुत सारी बड़ी कंट्रोवर्सीज़ निकल कर सामने आई हैं। इसी शो पर कंगना रानौत और करण का ‘नेपोटिस्म’ विवाद शुरू हुआ था।
सोनम कपूर-दीपिका पादुकोण विवाद और सलमान खान का बयान कि वो वर्जिन हैं, इसी शो की देन हैं। अब जब करण ‘कॉफ़ी विद करण 6’ के साथ लौट रहे हैं तो ये देखना होगा कि इस बार इस शो पर क्या मजेदार खुलासे होते हैं और क्या विवाद।
यहां देखिए करण जौहर के शो 'कॉफ़ी विद करण 6' का प्रोमो-