इस गाने में धर्मेन्द्र, सलमान और रेखा को देखकर आप भी फिर से यमला पगला दीवाना हो जाएंगे !
Updated : August 24, 2018 05:22 PM ISTबॉलीवुड का सुनहरा दौर किसे नहीं याद आता। वो दौर जब अमिताभ बच्चन और धर्मेन्द्र की फ़िल्में सिनेमा हॉल्स में तहलका मचाया करती थीं। उस दौर में आर डी बर्मन की धुनों पर गाते किशोर कुमार को गाते सुनना बेहद अनूठा एक्सपीरियंस था। किशोर कुमार का गाया हुआ, धर्मेन्द्र की फिल्म का गाना ‘रफ्ता-रफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है’ आज भी बहुत ज़बरदस्त पॉपुलर है और लोग आज भी इस गाने पर डांस करते हैं।
इस गाने में एक बार फिर से जान डाली है म्यूजिक डायरेक्टर विशाल मिश्रा ने। देओल परिवार यानी धर्मेन्द्र, सनी देओल और बॉबी देओल की फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ के लिए तैयार इस गाने में बहुत कुछ ऐसा है जिसे देखकर आपको बहुत मज़ा आएगा।
सबसे पहले तो इस गाने का म्यूजिक, पहले से ही दमदार इस गाने में नए इंस्ट्रूमेंट्स का तड़का लगने से ये गाना और भी ज़बरदस्त हो गया है। और इस बार इस गाने में धर्मेन्द्र के साथ हैं सलमान खान, रेखा, सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा।
ये गाना मेडले फॉर्म में है और इसमें रेखा के ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘ओ मेरे सोना रे सोना’ को मिक्स किया गया है। गाना सुनके आपके पैर अपने आप थिरकने लगेंगे।
यहां सुनिए फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ का गाना ‘रफ्ता-रफ्ता’-