विराट और अनुष्का की शादी : बॉलीवुड और क्रिकेटर्स ने नवविवाहित जोड़े को दी खूब सारी दुआएं !
Updated : December 12, 2017 10:21 AM IST
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आखिरकार अब पति पत्नी बन गए हैं। इस जोड़ी ने 11 दिसंबर को सुबह पंजाबी स्टाइल में शादी की।
देखिये : विराट और अनुष्का की शादी की तस्वीरें !
इन दोनों के शादी के जोड़े सब्यसांची द्वारा डिज़ाइन किये गए थे। अनुष्का अपने शादी के जोड़े में किसी परी से कम नहीं लग ही थीं। जहां ये जोड़ी अपनी शादी की खुशियां मना रही है वहीं बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के बड़े सितारों ने ट्विटर पर इस नवविवाहित जोड़े को ढेरों शुभकामनायें दी। स्टार्स जैसे शाहिद कपूर, करण जौहर, शहीद अफरीदी, सचिन तेंदुलकर आदि ने विराट और अनुष्का को शुभकामनायें दी। देखिये इनके ट्वीट्स -
Updated : December 12, 2017 10:21 AM IST
Please Subscribe us OnGoogle News