तस्वीरें: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोधपर के इस आलीशान महल में करेंगे शादी !
Updated : November 17, 2018 05:59 PM ISTरोका सेरेमनी से लेकर बैचलरेट और पजामा पार्टी तक प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के हर फंक्शन को ख़ास बनाया है। प्रियंका अपने बॉयफ्रेंड और इंटरनेशनल स्टार निक जोनस से दिसम्बर के महीने में शादी करने जा रही हैं। ये एक आलीशान और रॉयल शादी होगी, ऐसा कहना गलत नहीं है। अपनी शादी के लिए प्रियंका और निक ने जोधपुर, राजस्थान के उमेद भवन पैलेस को चुना है और ये किसी के भी सपनों के महल जैसा है।
ये पैलेस, ताज होटल्स का है। इसे 1928 से 1943 तक राज कर चुके राजा उमेद सिंह ने बनवाया था। इसमें 347 कमरे, एक बैंकेट हॉल, एक म्यूजियम, जिसमें रॉयल कार का कलेक्शन है, एक इंडोर स्विमिंग पूल, एक लाइब्रेरी सहित कई चीजें है। ये महल 26 एकड़ की ज़मीं में फैला हुआ है और दुनिया के छठे सबसे बड़ी घरों में से एक है। इस महल में प्रियंका और निक की मेहँदी और संगीत की तैयारियां शुरू भी हो चुकी हैं।
देखिये इस खूबसूरत महल की तस्वीरें यहाँ -