प्रियंका चोपड़ा को सास से मिले इतने महंगे इअरिंग्स, कीमत सुनकर उंगलियां चबा लेंगे आप !
Updated : December 03, 2018 11:00 AM ISTप्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 1 दिसम्बर 2018 को पति पत्नी बन गए। लगभग 2 साल का इनका प्यार, शादी के बंधन में बंध गया। जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में निक के पापा, पॉल केविन जोनस ने ईसाई परम्परा के अनुसार निक और प्रियंका की शादी करवाई। इस शादी में जिस एक चीज़ ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो थे प्रियंका के इअरिंग्स।
बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक़, प्रियंका को ये इअरिंग्स उनकी सास, डेनिस जोनस ने दिए हैं। बताया जा रहा है कि ये खूबसूरत इअरिंग्स सोने के बने हैं और इनमें बेहद अनूठे किस्म के हीरे लगे हुए हैं। इन हीरों की वजह से इअरिंग्स के हर एक पेटल को अपने-आप में अनोखे किस्म की चमक मिलती है। इन इअरिंग्स में 170 स्टोंस हैं और ये 6।7 कैरेट के हैं।
इस इअरिंग्स को बनाने वाले ब्रांड के मुताबिक़, इसकी कीमत $ 79,500 है। इसे अगर भारतीय रूपए के हिसाब से देखें तो ये कीमत 55 लाख रूपए बनती है। क्या अब आप भी यही दुआ कर रहे हैं कि आपको भी ऐसे ही सास-ससुर मिलें ?!