ये है अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘2.0’ की कहानी !

    ये है अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘2.0’ की कहानी !

    ये है अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘2.0’ की कहानी !

    साल 2010 में आई रोबोट का दूसरा पार्ट 2.0 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाला है। इस फिल्म में साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत हैं और एक्टर अक्षय कुमार विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 2.0 भारत की अभी तक की सबसे महंगी फिल्म है और इसका इंतज़ार पूरे देश को है। जहाँ फिल्म से जुड़े स्टार्स इसका जमकर प्रमोशन कर रहे हैं वहीं आइये आपको बताते हैं फिल्म 2.0 की कहानी क्या होने वाली है।

    फिल्म रोबोट में अंत में दिखाया गया था कि चिट्टी बेकाबू हो जाता है, जिसके बाद सरकार ने वसीगरन (रजनीकांत) को आदेश दिया कि वह चिट्टी की ताकत खत्म कर दें। इसके बाद चिट्टी को जैसे-तैसे अपने नियंत्रण में कर के एक म्यूजियम में रख दिया जाता है। 2.0 की कहानी अब शुरू होती है ! चिट्टी को केद में करने के कुछ सालों बाद एक रहस्यमयी और शक्तिशाली सुपर विलेन (अक्षय कुमार) ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया होता है। ये विलेन लोगों के फ़ोन चुरा रहा है और उसे मोबाइल फ़ोन से नफरत भी है। ये विलेन लोगों के साथ ऐसा इसलिए करता है क्योंकि उसका एक ऐसा नुकसान होता है जिसका बदला वह पूरी दुनिया से लेने पर उतारू हो जाता है।

    इस विलेन की ताकत मोबाइल फोन के जरिए चलती है, जितने ज्यादा फोन होंगे उतनी ही इसकी ताकत बढ़ेगी। लोगों के फोन के जरिए वह तबाही मचाना शुरू कर देता है। ऐसे समय में फिर चिट्टी की याद आती है जो इस सुपरविलेन से लड़ सकता है, लेकिन यह लड़ाई आसान नहीं होती है। फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि किस तरह से आज के दौर में इंसान मोबाइल का गुलाम बन गया है।

    बता दें कि फिल्म '2.0' 543 करोड़ रुपये के बजट में बनायी गयी है। यह फिल्म मूल रूप से तमिल में बनाई गई है और इसे 14 भाषाओं में डब कर रिलीज किया जाएगा। यह भारतीय फिल्म इतिहास की सबसे महंगी फिल्म है।