बिगड़ी हालात की वजह से विनोद खन्ना हुए अस्पताल में भर्ती, देखिये तस्वीरें !

    बिगड़ी हालात की वजह से विनोद खन्ना हुए अस्पताल में भर्ती, देखिये तस्वीरें !

    शुक्रवार रात एक्टर विनोद खन्ना को शरीर में पानी की कमी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें मुम्बई के गिरगांव के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करया गया था।

    बिगड़ी हालात की वजह से विनोद खन्ना हुए अस्पताल में भर्ती, देखिये तस्वीरें !

    खबरों की माने तो उन्हें ब्लैडर कैंसर है। हालाँकि इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना ने बताया था, 'डैड अब बिल्कुल स्वस्थ हैं और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।'

    राहुल ने अस्पताल का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मैं डॉक्टर्स और अस्पताल के स्टाफ का बहुत आभारी हूँ। उन्होंने डैड की देखभाल बहुत अच्छे से की।

    बिगड़ी हालात की वजह से विनोद खन्ना हुए अस्पताल में भर्ती, देखिये तस्वीरें !

    विनोद खन्ना का नाम ऐसे एक्टर्स में शुमार था, जिन्होंने शुरुआत तो विलेन के किरदार से की थी लेकिन बाद में हीरो बन गए। उन्होंने 'मेरे अपने', 'कुर्बानी', 'पूरब और पश्चिम', 'रेशमा और शेरा', 'हाथ की सफाई', 'हेरा फेरी', 'मुकद्दर का सिकंदर' जैसी कई शानदार फिल्में की हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'वॉन्टेड' और 'दबंग' में सलमान खान के पिता का किरदार निभाया है। फिलहाल वह पंजाब की गुरदासपुर सीट से बीजेपी के सांसद हैं.