सोनाक्षी सिन्हा पर लगा धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप !

    सोनाक्षी सिन्हा पर लगा धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप !

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा किसी बड़ी मुसीबत में फंसती नज़र आ रही है। दरअसल, एक इंडियन फैशन ब्यूटी अवार्ड कंपनी ने सोनाक्षी समेत 7 लोगों पर 28 लाख रूपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस मामले में सोनाक्षी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में FIR भी दर्ज की गई है।

    इस मामले में कंपनी के मालिक प्रोमोद शर्मा का कहना है कि इस इवेंट में आने को लेकर सोनाक्षी से जून महीने में ही बात हो गई थी। जिसके बाद उनके अकाउंट में 28 लाख रुपये ट्रांफर कर दिए गए। सोनाक्षी इस इवेंट का हिस्सा होने वाली हैं इसलिए कंपनी की तरफ से उनके और स्टाफ के लिए होटल्स में रूम तक बुक कर दिए गये थे। लेकिन आखिर में सोनाक्षी ने आने से इंकार कर दिया।

    सोनाक्षी सिन्हा पर लगा धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप !

    सोनाक्षी के इवेंट में न पहुँचने पर कम्पनी को नुक्सान हुआ। लेकिन जब उनसे दी हुई 28 लाख की रकम वापस मांगी गई तो सोनाक्षी के मैनेजर की तरफ से कंपनी के मालिक प्रोमोद शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली। जिसके बाद वो मदद के लिए पुलिस स्टेशन जा पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।