जबरिया जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीती चोपड़ा की फिल्म का गाना ‘ढूंढे अंखियां हुआ रिलीज़ !

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीती चोपड़ा की फिल्म का गाना ‘ढूंढे अंखियां हुआ रिलीज़ !

    जबरिया जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीती चोपड़ा की फिल्म का गाना ‘ढूंढे अंखियां हुआ रिलीज़ !

    हंसी तो फंसी के बाद एक बार फिर जबरिया जोड़ी से वापसी करने वाली परिणीती चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी जल्द ही सिनेमाघरों में नज़र आने वाली है। लेकिन इससे पहले इस फिल्म का गाना ‘ढूंढे अंखियां रिलीज़ हो गया है। गाने के बोल जितने खूबसूरत है उतना ही विसुअली ये गाना अपना असर छोड़ता है।

    जबरिया जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीती चोपड़ा की फिल्म का गाना ‘ढूंढे अंखियां हुआ रिलीज़ !

    इस खूबसूरत गाने में प्यार का हर रंग शामिल है। दोनों का मिलना रिश्ते का आगे बढ़ना और फिर बिछड़ना शानदार तरीके से दिखाया गया है। सिद्धार्थ और परिणीती की दमदार केमिस्ट्री इस गाने में देखी जा सकती है। ये एक अनोखी लव स्टोरी होने वाली हैं जहाँ पहली बार सिद्धार्थ का ये देसी रूप देखने को मिल रहा है।

    जबरिया जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीती चोपड़ा की फिल्म का गाना ‘ढूंढे अंखियां हुआ रिलीज़ !

    तनिष्क बागची के कम्पोजीशन में बना ये गाना यासर देसाई और अल्तमाश फरीदी ने गाया है। वैसे तो आज कल कबीर सिंह के गाने छाये हुए हैं लेकिन कुछ नया और अच्छा सुनने के लिए आज के यंगस्टर इस गाने को सुन सकते हैं।

    जबरिया जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीती चोपड़ा की फिल्म का गाना ‘ढूंढे अंखियां हुआ रिलीज़ !

    कुछ समय पहले ही फिल्म का ट्रेलर सामने आया था जिसे देख कर कहानी का अंदाज़ा लगाना कोई मुश्किल काम नहीं। फिल्म में ये जबरिया जोड़ी जबरिया तरीके से शादी रचाती है बस इसी कहानी को फिल्म में दिखाया गया है। वैसे जावेद जाफरी समेत कई एक्टर्स इस फिल्म में नज़र आ सकते हैं।

    जबरिया जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीती चोपड़ा की फिल्म का गाना ‘ढूंढे अंखियां हुआ रिलीज़ !

    फिल्म को एकता कपूर और उनकी माँ शोभा कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं जो 2 अगस्त को रिलीज़ हो रही है।

    देखिये ये गाना -