वापिस भारत लौटीं आशिक़ बनाया आपने' की एक्ट्रेस, देखकर पहचानना हुआ मुश्किल !

    वापिस भारत लौटीं आशिक़ बनाया आपने' की एक्ट्रेस, देखकर पहचानना हुआ मुश्किल !

    सीरियल किसर इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘आशिक़ बनाया आपने’ से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता वापिस भारत लौट आई हैं। ‘आशिक बनाया आपने’ से अपनी हॉटनेस के लिए मशहूर हुईं तनुश्री पूरे 2 साल बाद भारत वापिस लौटी हैं और उन्हें देखकर पहचान पाना मुश्किल है कि ये वही एक्ट्रेस हैं, जिसने कभी लड़कों की नींदें उड़ा दी थीं। 

    34 साल की तनुश्री को रविवार शाम को मुंबई एअरपोर्ट पर देखा गया, उन्होंने फोटो ले रहे लोगों को मुस्कुराते हुए पोज़ दिए। आपको बता दें कि पिछले 2 साल से तनुश्री यूएस में रह रही थीं। वहां रहने के दौरान वो सोशल मीडिया के ज़रिए लगातार अपने फैन्स से जुड़ी हुई थीं। तनुश्री आखिरी बार 2010 में स्क्रीन पर नज़र आई थीं। 

    उन्होंने अपना डेब्यू फिल्म ‘आशिक़ बनाया आपने’ से किया था। इस फ़िल्म में अपने हॉट और सेक्सी अंदाज़ के लिए वो बहुत पॉपुलर हुई थीं। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था। अब वापिस लौटने के बाद वो इतनी ज़्यादा बदली हुई हैं कि उन्हें पहचान पाना मुश्किल है।