Oscars 2019: भारतीय लड़कियों पर बनी इस शॉर्ट डॉक्युमेंट्री ने जीता ऑस्कर अवार्ड !

    Oscars 2019: भारतीय लड़कियों पर बनी इस शॉर्ट डॉक्युमेंट्री ने जीता ऑस्कर अवार्ड !

    Oscars 2019: सोमवार सुबह दुनिया भर में सबसे बड़े फिल्म अवार्ड्स कहे जाने वाले ‘एकेडमी अवार्ड्स’ यानी ऑस्कर अवार्ड्स का आयोजन हुआ। भारत की तरफ से इस बार डॉक्युमेंट्री फिल्म ‘पीरियड. एंड ऑफ़ सेंटेंस’ (Period. End of Sentence) ने ऑस्कर अवार्ड जीता।

    पीरियड्स की समस्या पर महिलाओं को जागरूक करने वाली इस फिल्म को लोग शुरू से ही काफी दमदार मान रहे थे। और सभी को उम्मीद थी कि ये फिल्म ऑस्कर जीत सकती है। निर्माता गुनीत मोंगा की इस फिल्म का निर्देशन रायका ज़ेह्ताबची ने किया है।

    ‘पीरियड. एंड ऑफ़ सेंटेंस’ दिल्ली के नजदीक उत्तरप्रदेश के कस्बे हापुड़ पर आधारित है। फिल्म की कहानी हापुड़ की एक लड़की स्नेह पर आधारित है, जिसने अपनी सहेलियों के साथ मिलकर गाँव में ही सेनेटरी पैड का उद्योग लगाया था।

    ऑस्कर जीतने पर फिल्म की निर्माता गुनीत मोंगा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘हम जीत गए ! इस धरती पर मौजूद सभी लड़कियों... जान लो कि तुम देवियां हो... अगर स्वर्ग तक मेरी आवाज़ जा रही है तो... देखो मां हमने सिखया को नक़्शे पर पहुंचा दिया है !’