रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा पर लगा चोरी का आरोप !

    रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा पर लगा चोरी का आरोप !

    बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर की मुसीबत बढ़ती नज़र आ रही हैं। रिद्धिमा पर चोरी का आरोप लगा है। दरअसल, पेशे से रिद्धिमा के ज्वेलरी डिज़ाइनर हैं। हाल में रिद्धिमा ने फेस्टिव ज्वेलरी कलेक्शन लॉन्च किया था। इस ज्वेलरी कलेक्शन में मोती और डायमंड के एक जोड़ी खूबसूरत ईयररिंग थे। जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया था। खबर है कि रिद्धिमा पर इसी ईयररिंग के डिजाईन चुराए जाने का आरोप लगा है।

    डाइट सब्या नाम के एक इन्स्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें पोस्ट की गई है। एक तरफ डाइट सब्या ने उस ईयररिंग की तस्वीर लगाई है। दूसरी तरफ उसी ईयररिंग की तस्वीर रिद्धिमा ने अपने नाम से अपने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट की है।

    डाइट सब्या ने अपनी पोस्ट में बताया है कि जिसे रिद्धिमा अपना डिजाईन बता रही हैं असल में वो कोकीची मिकीमोटो का है। डाइट सब्या ने ये भी बताया है कि रिद्धिमा ने न सिर्फ डिजाईन चुराया है बल्कि ये तस्वीर भी मिकीमोटो की वेबसाइट से उठाई गई है।

    रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा पर लगा चोरी का आरोप !

    डाइट सब्या की तरफ से ये बताया गया है कि कोकीची मिकीमोटो 1916 से दुनिया भर में पर्ल किंग के नाम से मशहूर है। ऐसे में ज्वेलरी डिज़ाइनर ऑफ़ थे ईयर रिद्धिमा ये डिजाईन कॉपी करने से अपन आप को रोक नहीं पाई। यहाँ डाइट सब्या की तरफ से रिद्धिमा को करारा ताना मारा गया है। फ़िलहाल रिद्धिमा या उनके किसी भी फैमिली मेम्बर की तरह से कोई जवाब नहीं आया है।