दिग्गज़ अभिनेता विनोद खन्ना ने दुनिया को कहा अलविदा !

    दिग्गज़ अभिनेता विनोद खन्ना ने दुनिया को कहा अलविदा !

    अपने ज़माने के सुपरस्टार विनोद खन्ना अब हमारे बीच नहीं रहे। 70 साल की उम्र में विनोद ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। विनोद खन्ना काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। बीच में उनके निधन की अफवाह भी उड़ी थी। लेकिन क्या पता था कि ये अफवाह इतनी जल्दी सच हो जाएगी। उन्होंने मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में आज सुबह अंतिम सांस ली। इस खबर के बाद बॉलीवुड में मातम पसरा हुआ है। 

    विनोद एक ऐसे अभिनेता थे,  जिन्होंने अपने हर रोल को बखूबी निभाया और दर्शकों का खूब प्यार पाया। वो ना सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते थे, बल्कि राजनीति में भी लम्बे समय तक सक्रीय रहे। वो गुरुदासपुर से सांसद रहे।

    बता दें, विनोद खन्ना को 31 मार्च को सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी बीच उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वो बहुत कमजोर दिख रहे थे। जिसके बाद मीडिया में ये खबरे आई थी कि अब विनोद खन्ना नहीं रहे। बाद में उनकी पत्नी और बेटे ने इस खबर को झूठ बताया था। उस समय अस्पताल की ओर उनके बीमार होने का कारण शरीर में पानी की कमी को बताया गया था।  

    विनोद खन्ना बॉलीवुड का बड़ा नाम थे। उनकी एक अलग पहचान थी। इस कमी की भरपाई बॉलीवुड कभी नहीं कर पायेगा। इस समय उनके दो बेटे अक्षय खन्ना और बॉलीवुड में एक्टिव हैं।