ऋतिक-सोनम के बाद, क्या जैकलीन-सूरज पंचोली करेंगे म्यूजिक वीडियो?

    ऋतिक-सोनम के बाद, क्या जैकलीन-सूरज पंचोली करेंगे म्यूजिक वीडियो?

    उन्नीस सौ नब्बे का दशक, म्यूजिक वीडियो के लिए जाना जाता था। लेकिन ऋतिक रोशन और सोनम कपूर के म्यूजिक वीडियो 'धीरे धीरे' के रिलीज़ होने के बाद, ऐसा लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री में वो ट्रेंड, सम्पूर्ण आत्मविश्वास के साथ वापसी कर रहा है। अटकलों के अनुसार, एक आने वाले म्यूजिक वीडियो में ‘रॉय’ फिल्म की 'चिट्टियाँ कलाइयां वे' वाली, जैकलीन फर्नांडीस और उनके साथ सूरज पंचोली, स्क्रीन स्पेस शेयर करते नज़र आयेँगे।

    ख़बरों के अनुसार ओल्ड क्लासिक सांग्स पर आधारित ऋतिक-सोनम के वीडियो की तरह, जैकलीन-सूरज का यह प्रोजेक्ट भी 90 के दशक के एक चार्टबस्टर पर आधारित होगा। सुनने में यह भी आया है कि यह गाना एक विदेशी लोकेशन पर शूट किया जाएगा। ऋतिक-सोनम के वीडियो की शूटिंग भी तुर्की में हुई थी।

    जब तक कि इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की जाती है, इस म्यूजिक वीडियो की खबर की पुष्टि तब तक नहीं की जा सकती। फिर भी अगर अफवाह सत्य होती है तो यह जोड़ी निश्चय ही बहुत आकर्षक लगेगी। समस्त फिल्म उद्योग, जैकलीन-सूरज की ज़बरदस्त स्क्रीन केमिस्ट्री को देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है।

    ऋतिक-सोनम के बाद, क्या जैकलीन-सूरज पंचोली करेंगे म्यूजिक वीडियो?