प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ से शादी टूटने के बाद अब ऐसे आगे बढ़ रही हैं इशिता कुमार !

    सिद्धार्थ चोपड़ा से शादी टूटने के बाद अब ऐसे आगे बढ़ रही हैं इशिता कुमार !

    प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ से शादी टूटने के बाद अब ऐसे आगे बढ़ रही हैं इशिता कुमार !

    पिछले साल हुई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद चोपड़ा परिवार में फिर शहनाई बजने  वाली थी। ये शादी थी प्रियंका के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की। फ़रवरी में इशिता कुमार के साथ रोका सेरेमनी के बाद सिद्धार्थ अप्रैल में उनसे शादी करने वाले थे। खुद प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर होने वाली भाभी इशिता का चोपड़ा परिवार में स्वागत किया था। सब कुछ सही था, शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थी। लेकिन अचानक ये शादी टूट गई।

    प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ से शादी टूटने के बाद अब ऐसे आगे बढ़ रही हैं इशिता कुमार !

    दरअसल, शादी से ठीक पहले इशिता कुमार बीमार हो गई और उनकी सर्जरी के चलते शादी की डेट को आगे बढ़ाना पड़ा। लेकिन बाद में प्रियंका की माँ ने शादी कैंसिल होने की खबर को कन्फर्म किया। लेकिन अचानक इशिता की सर्जरी के चलते पहले ये शादी रोक दी गई और बाद में माँ मधु चोपड़ा ने शादी कैंसिल होने की बात कही। इस शादी के टूटने के पीछे का कारण उन्होंने बेटे का शादी के लिए तैयार न होना बताया।

    शादी टूटने का असर इशिता पर साफ देखा गया। उन्होंने सिद्धार्थ और चोपड़ा परिवार के साथ की सारी तस्वीरें अपने इन्स्टाग्राम से डिलीट कर दी। साथ ही उनके पोस्ट से ये भी पता चला कि वो आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। फ़िलहाल उन्होंने इंडिया छोड़ दिया है और यूके चली गई हैं। इशिता ने यूके में ही अपने लिए नौकरी भी ढूंढ ली है। कुछ इस तरह पुराने रिश्ते भुला कर आगे बढ़ रही हैं इशिता।

    प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ से शादी टूटने के बाद अब ऐसे आगे बढ़ रही हैं इशिता कुमार !

    वैसे, ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका के भाई की शादी होते होते टूटी हो। इससे पहले साल 2014 में भी वो अपनी गर्लफ्रेंड माथुर से शादी करने वाली थे। रोका सेरेमनी भी हो चुकी थी। लेकिन बाद में ये शादी टूट गई। खैर, हम तो यही चाहेंगे कि इशिता अपनी नई शुरुआत करे और आगे बढ़े।