क्या अब अर्जुन और रणवीर के बाद विराट कोहली और शिखर धवन होंगे रोस्ट?

    क्या अब अर्जुन और रणवीर के बाद विराट कोहली और शिखर धवन होंगे रोस्ट?

    विवादों से भरपूर अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह का ‘एआईबी’ रोस्ट जो कि एक एंटरटेनमेंट इवेंट से लीगल ट्रबल में बदल गया था और जिसने बहुत से पोलिटिकल, सामाजिक और धार्मिल ग्रुप को ठेस पहुंचाई थी, अब फिर से दूसरे भाग के साथ वापसी कर रहा है। एआईबी नाम से मशहूर पिछले बार की तरह इस बार रोस्ट कमेडिअन्स के ग्रुप के साथ ना होकर फीमेल एक्ट्रेस दवरा हैंडल किया जाएगा जिसमें सारा जेन डायस, संध्या मृदुल, अनुष्का मनचंदा, तन्निष्ठा चटर्जी और अमृत मघेरा का नाम शामिल है। अफवाहों की माने तो इस बार रोस्ट होने के लिए क्रिकेटर विराट कोहली, शिखर धवन और अक्षर पटेल को एप्रोच किया गया है। जाहिर सी बात है कि अगर इन अफवाहों में थोड़ी भी सच्चाई है तो यह एक और रिकॉर्ड तोड़ने वाला शो होगा। 

    प्रोजेक्ट के नजदीकी सूत्र के अनुसार, "एक्टर की बजाय इस बार निर्माता कुछ इंडियन क्रिकेटरों को रोस्ट करना चाहते हैं। विराट कोहली, शिखर धवन और अक्षर पटेल को इवेंट के लिए एप्रोच किया गया है जो कि लाइव ऑडियंस के सामने होगा।" ख़बरों के अनुसार शो एक लाइव इवेंट होगा। 

    फ़िल्मकार पान नलिन ने कहा, "हाँ हमने कुछ क्रिकेटरों को एप्रोच किया है और हम रोस्ट प्लान कर रहे हैं। यह सिर्फ मजाक होगा और हम इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं। अभी के लिए हम डेट पर काम कर रहे हैं।" 

    क्या अब अर्जुन और रणवीर के बाद विराट कोहली और शिखर धवन होंगे रोस्ट?