'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ नज़र आएंगी पूजा हेगड़े ?

    'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ नज़र आएंगी पूजा हेगड़े ?

    रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिम्बा’ ने बॉक्स-ऑफिस पर तूफ़ान मचा रखा है। स्क्रीन पर रणवीर की सीटी-मार परफॉरमेंस दर्शकों को खूब भा रही है। मगर इस फिल्म के लास्ट में जब डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार को इंट्रोड्यूस किया, तो दर्शकों का उत्साह देखने लायक था।

    दरअसल, रोहित शेट्टी ने अपनी नयी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ अनाउंस की है और इस फिल्म में उनके हीरो अक्षय कुमार हैं। अब इस फिल्म की एक्ट्रेस के बारे में भी खबरें आनी शुरू हो गई हैं। ‘सूर्यवंशी’ की शूटिंग इस साल मई-जून में शुरू होगी। फिल्म से जुड़े एक सूत्र की मानें तो, अक्षय के साथ इस फिल्म में पूजा हेगड़े को कास्ट किया जा सकता है।

    एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक सूत्र ने बताया, ‘फिल्म में हीरोइन के लिए बहुत छोटी जगह है। रोहित शेट्टी की कुछ फिल्मों को छोड़कर, अधिकतर में ऐसा ही होता है। पूजा हेगड़े सकही के साथ नज़र आएंगी। अक्षय ने रोहित को इस बारे में काफी बोला है। अक्षय और पूजा फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में भी साथ हैं।’