आलिया भट्ट को फिल्मफेयर मैगज़ीन ने अपने कवर पर दी जगह, देखिए तस्वीर !

    आलिया भट्ट को फिल्मफेयर मैगज़ीन ने अपने कवर पर दी जगह, देखिए तस्वीर !

    बॉलीवुड में नई जेनरेशन की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट को फिल्मफेयर मैगज़ीन ने अपने मई एडिशन के कवर पर जगह दी है। आपको बता दें कि फिल्मफेयर को बॉलीवुड एंटरटेनमेंट की सबसे बेहतरीन मैगज़ीन में शुमार किया जाता है और इसके कवर पर आना हर भारतीय एक्टर के लिए एक बड़ी बात होती है। आलिया 11वीं बार फिल्मफेयर मैगज़ीन के कवर पर आ रही हैं।

    और पढ़ें: इस असल ज़िन्दगी की कहानी पर आधारित है आलिया भट्ट की फिल्म 'राज़ी', जानकर चौंक जायेंगे आप !

     -

    कवर में आलिया की फोटो के साथ उनका एक बयान भी है जिसमें वो रणबीर कपूर के बारे में कह रही हैं कि, ‘रणबीर का दिल बहुत बड़ा है।’ आलिया और रणबीर इस वक़्त करण जौहर के बड़े प्रोजेक्ट ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर और आलिया के साथ बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन भी हैं। हाल ही में आलिया की अगली फिल्म ‘राज़ी’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ है और इस ट्रेलर में आलिया को बहुत पसंद किया जा रहा है। 

     -

    इस फिल्म में आलिया एक भारतीय जासूस का किरदार निभा रही हैं, जिसकी शादी पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर से कर दी जाती है ताकि वो पाकिस्तानी सेना के ऑपरेशन्स की जानकारी भारत भेजते रहें। ये फिल्म 11 मई को रिलीज़ होगी।