रणवीर सिंह की फिल्म '83' में डेब्यू करेंगे साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन !

    रणवीर सिंह की फिल्म '83' में डेब्यू करेंगे साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन !

    तेलुगु फिल्मों के यंग सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, साउथ सिनेमा के ऐसे एक्टर हैं जिन्हें उत्तर भारत की ऑडियंस भी बहुत पसंद करती है। अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्मों के हिंदी डबिंग वाले वर्ज़न, उत्तर भारत में टीवी पर बहुत पसंद किए जाते हैं। उनके बेहतरीन स्टाइल की वजह से यूथ उनको बहुत फॉलो करता है और बहुत सारे लोग उन्हें बॉलीवुड में देखना चाहते हैं। तो अल्लू अर्जुन के फैन्स के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है।

    डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ से अल्लू अर्जुन बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ एक स्पोर्ट्स बायोपिक है और इसमें 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत को दिखाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म में, पूर्व भारतीय कृष्णामचारी श्रीकांत के किरदार के लिए अल्लू अर्जुन का नाम लगभग फाइनल कर लिया गया है। अगर ऐसा होता है तो अल्लू अर्जुन के उत्तर-भारतीय फैन्स के लिए ये एक बहुत बड़ी फिल्म होगी।