अनिल कपूर के 'एक लड़की को देखा' चैलेंज में अर्जुन कपूर और राज कुंद्रा ने लिया हिस्सा !

    अनिल कपूर के 'एक लड़की को देखा' चैलेंज में अर्जुन कपूर और राज कुंद्रा ने लिया हिस्सा !

    अनिल कपूर, सोनम कपूर और राजकुमार राव की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। सोनम, अनिल और राजकुमार मिलकर इस फिल्म का ज़ोरों शोरों से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर कुछ समय पहले आया था और उससे ये साफ़ हो गया था कि ये फिल्म प्यार और शादी के बारे में है। फिल्म की टैग लाइन है #LetLoveBe !

    अब अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा चैलेंज की शुरुआत की है। इस चैलेंज को शुरू करते हुए उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा, '#EkLadkiKoDekhaTohAisaLaga जैसे ताकतवर, प्यारी और बॉस... सुनीता कपूर मेरी ज़िन्दगी, मेरा प्यार, मेरा घर!
    अपनी ज़िन्दगी की ख़ास औरत की कहानी शेयर करो... एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा... मुझे आपकी कहानियों का इंतज़ार है - राजकुमार राव, रितेश देशमुख, वरुण धवन और अर्जुन कपूर।

    अनिल के चैलेंज शुरू करने के बाद राजकुमार राव ये चैलेंज लिया और अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर, मेसेज लिखा।

    इसके बाद अर्जुन कपूर ने बहन सोनम, राज कुंद्रा, आयुष्मान खुराना और रितेश देशमुख ने अपनी-अपनी पत्नियों के बारे में पोस्ट डाले -