अब इस फिल्म में हीरो नहीं विलेन बनेंगे अनिल कपूर !

    अब इस फिल्म में हीरो नहीं विलेन बनेंगे अनिल कपूर !

    एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के बाद लगता है अनिल कपूर इंडस्ट्री के सबसे बिजी स्टार बन गए हैं। अनिल कपूर के पास लगातार फ़िल्में हैं। अनीस बज्मी की पागलपंती के बाद अनिल ने मोहित सूरी की भी एक फिल्म साइन कर ली है। मोहित आदित्य रॉय कपूर, कुनाल खेमू और दिशा पाटनी को लेकर फिल्म बना रहे हैं। जिसका नाम अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन ये जरुर पता चल गया है कि अनिल इस फिल्म में ग्रे करैक्टर में होंगे। इस फिल्म की शूटिंग मार्च महीने में मॉरिशस, गोवा और मुंबई में होगी। और साल के अंत तक ये फिल्म रिलीज़ होगी।

    वैसे ये फिल्म लव रंजन, और जय शेवाक्रमानी की जोड़ी प्रोड्यूस कर रही है। जो इससे पहले आदित्य के साथ आशिकी 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके हैं। अब देखना होगा ये तिकड़ी वही कमाल कर पाती है या नहीं।

    अब इस फिल्म में हीरो नहीं विलेन बनेंगे अनिल कपूर !

    वर्क फ्रंट की बात करे तो अनिल कपूर इस वक़्त अपनी फिल्म टोटल धमाल’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में अनिल कई सालों बाद माधुरी दीक्षित के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म आने वाले शुक्रवार को सभी सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।