फिल्म मिस्टर इंडिया में अमरीश पुरी नहीं बल्कि ये एक्टर निभाने वाला था मोगैम्बो का किरदार !

    अमरीश पुरी नहीं बल्कि ये एक्टर निभाने वाला था मोगैम्बो का किरदार !

    फिल्म मिस्टर इंडिया में अमरीश पुरी नहीं बल्कि ये एक्टर निभाने वाला था मोगैम्बो का किरदार !

    अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर फिल्म मिस्टर इंडिया हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का हर एक किरदार जैसे अमर हो गया हो। अनिल कपूर का करैक्टर अरुण हो या सीमा के रूप में श्रीदेवी। ये सभी किरदार शायद हर उस व्यक्ति के जहन बस चुके हैं जिन्होंने मिस्टर इंडिया जैसी आइकॉनिक फिल्म देखी होगी। वैसे इस फिल्म में एक और किरदार था जो सच में अमर हो गया। मोगैम्बो, आपने अपने बचपन में कितनी ही बार बोला होगा मोगैम्बो खुश हुआ। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोगैम्बो, का किरदार अमरीश पुरी नहीं बल्कि अनुपम खेर निभाने वाले थे।

    अमरीश पुरी के 87वें जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए अनुपम ने सालों पुराने इस राज से पर्दा हटाया। अनुपम ने बताया कि वो और अमरीश पुरी बहुत अच्छे दोस्त थे। उन्हें बुरा लगता है जब वो अपने सबसे प्यारे के दोस्त में बात करते जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।

    फिल्म मिस्टर इंडिया में अमरीश पुरी नहीं बल्कि ये एक्टर निभाने वाला था मोगैम्बो का किरदार !

    आगे बात करते हुए अनुपम ने बताया कि मिस्टर इंडिया बनने के दौरान मोगैम्बो का रोल पहले उन्हें ऑफर किया गया था। लेकिन कुछ महीनों बाद मेकर्स ने उन्हें अमरीश पुरी से रिप्लेस कर दिया। अनुपम ने बताया कि उन्हें इस बात का बहुत दुख था कि उनका रोल किसी और को दे दिया गया है। लेकिन बाद में जब उन्होंने फिल्म मिस्टर इंडिया में अमरीश पुरी का काम देखा तो उन्हें लगा कि मेकर्स ने उन्हें रिप्लेस कर एकदम सही फैसला लिया है।

    बता दें, आज अमरीश पुरी इस दुनिया में नहीं है। लेकिन आज भी लोग उनके किरदारों में उन्हें जीवित पाते हैं। मोगैम्बो हो या दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे में काजोल के कठोर पिता चौधरी बलदेव सिंह। ये किरदार हमेशा के लिए अमर हो गए।