अनुपम खेर ने की, सुशांत सिंह राजपूत की तारीफों की वर्षा

    अनुपम खेर ने की, सुशांत सिंह राजपूत की तारीफों की वर्षा

    सुशांत सिंह राजपूत उन कुछेक टीवी अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म में उत्कृष्ट प्रदर्शन के द्वारा प्रसिद्धि को प्राप्त कर लिया। एक के बाद एक, सुशांत सिंह ने सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को हासिल किया और अब यह अभिनेता, एम.एस. धोनी की बायोपिक: 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। अनुपम खेर, जो कि 'पीके' अभिनेता के साथ एम.एस. धोनी के पिता की भूमिका निभाते नज़र आएंगे, भी इस उभरते सितारे से प्रभावित लग रहे हैं।

    फिल्म की शूटिंग रांची में हो रही है। अनुपम ने एक ट्विटर वार्तालाप में बताया कि उन्होंने हाल ही में 'कई पो चे' अभिनेता के साथ "महत्वपूर्ण दृश्य" किया है। उन्होंने लिखा, "गत रात सुशांत के साथ एक महत्वपूर्ण दृश्य किया। वह श्रेष्ठ हैं।"

    फिल्म का निर्देशन नीरज पाण्डे द्वारा किया जा रहा है। फिल्म के अन्य पात्रों में साक्षी सिंह धोनी की भूमिका में कियारा अडवाणी, सुरेश रैना की भूमिका में राम चरण, विराट कोहली की भूमिका में फवाद खान और भूमिका चावला शामिल हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी।

    अनुपम खेर ने की, सुशांत सिंह राजपूत की तारीफों की वर्षा