अनुष्का शर्मा को विराट कोहली ने ख़ास अंदाज़ में किया बर्थडे विश !

    अनुष्का शर्मा को विराट कोहली ने ख़ास अंदाज़ में किया बर्थडे विश !

    इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को बेहद खास अंदाज़ में बर्थडे विश किया। अनुष्का के जन्मदिन के मौके पर उन्हें विश करने के लिए विराट ने ट्विटर को चुना। विराट ने ट्विटर पर अपनी और अनुश्ह्का की एक सेल्फी पोस्ट की और इस फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘मेरे प्यार को जन्मदिन की शुभकामनाएं। तुम सबसे पॉजिटिव और ईमानदार व्याक्ति हो जिसे मैं जानता हूं। लव यू।’ 

    और पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने रिजेक्ट की थीं बॉलीवुड की ये 6 मशहूर फ़िल्में !

    विराट और अनुष्का की शादी पिछले साल दिसंबर में टस्कनी, इटली में हुई थी। शादी के बाद ये दोनों यूरोप में हनीमून अनने गए और भारत लौटकर इन्होने मुंबई और दिल्ली में अपनी शादी का रिसेप्शन दिया था। विराट कोहली फ़िलहाल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की टीम की कप्तानी कर रहे हैं और बल्ले के साथ उनका वो जलवा बरकरार है जिसके लिए वो जाने जाते हैं। सन्डे को कोलकाता के खिलाफ, बैंगलोर के मैच के दौरान अनुष्का ग्राउंड पर मौजूद थीं। इस मैच के दौरान जब विराट ने एक शानदार कैच पकड़ा तो अनुष्का का रिएक्शन देखने लायक था। उनके इस रिएक्शन को सोशल मीडिया पर बहुत शेयर किया गया था।