करवा चौथ पर अनुष्का शर्मा ने पहनी थी इतनी महंगी साड़ी, लाखों में है इसकी कीमत !

    करवा चौथ पर अनुष्का शर्मा ने पहनी थी इतनी महंगी साड़ी, लाखों में है इसकी कीमत !

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की जोड़ी हर किसी को पसंद है। इन दोनों की जोड़ी सभी की फेवरेट है। विराट और अनुष्का एक-दुसरे से कितना प्यार करते हैं ये बात उनके फैंस को समय समय पर देखने को मिलती है। अपने काम में व्यस्त रहने की वजह से ये दोनों साथ में समय बिताने का मौका कभी नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में देश्बर में करवा चौथ का त्यौहार मनाया गया और क्योंकि ये अनुष्का का पहला चरवा चौथ था तो इसका स्पेशल होना तो लाज़मी ही था।

    देशभर की पत्नियों की तरह अनुष्का ने भी विराट के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। इन दोनों की करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थीं। लेकिन इनके बारे में सिर्फ यही ख़ास बात नहीं है। इस मौके पर अनुष्का ने एक बहुत सिंपल सी दिखने वाली बेहद खूबसूरत पिले रंग की साड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत जानकर आप दंग रह जायेंगे।

    करवा चौथ पर अनुष्का शर्मा ने पहनी थी इतनी महंगी साड़ी, लाखों में है इसकी कीमत !

    जी हां, अनुष्का शर्मा ने करवा चौथ पर मशहूर डिज़ाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई साड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रूपये है। बता दें कि अनुष्का ने अपनी शादी में भी सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा पहना था, जिसकी कीमत 95 लाख रूपये थी।