प्रियंका चोपड़ा के नए प्रोडक्शन में होंगी अनुष्का शर्मा ?

    प्रियंका चोपड़ा के नए प्रोडक्शन में होंगी अनुष्का शर्मा ?

    एक मोबाइल सीरीज प्रोड्यूस करने के बाद प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के प्रोडक्शन में काफी इंटरेस्टेड दिखाई दे रही हैं।  ख़बरों की मानें तो प्रियंका अपने प्रोडक्शन बैनर 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' के तले एक फिल्म प्रोड्यूस करने जा रही हैं और कहा जा रहा है  कि अनुष्का शर्मा इस फिल्म में लीड रोल में होंगी।  ऐसा लगता है कि ज़ोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' में स्क्रीन स्पेस शेयर करने के बाद दोनों अभिनेत्रियों में काफी नजदीकियां बढ़ गयी हैं।  

    मिड- डे ने एक सूत्र के हवाले से खबर दी है कि अनुष्का शर्मा प्रियंका चोपड़ा की अगली हिंदी फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगी।  पहले प्रियंका को यह रोल करना था लेकिन उन्होंने इसे प्रोड्यूस करना चुना क्योंकि 'जय गंगाजल' में वह पहले से ही एक आईपीएस अफसर का किरदार निभा रही हैं। फिल्म  स्टोरीलाइन बेहद अच्छी यही और अभी उसे काफी संभालकर रखा जा रहा है।  

    हालांकि प्रियंका के स्पोक्सपर्सन ने इन सभी ख़बरों को सिरे से खारिज  कर दिया है, यह कहते हुए कि अभी वो सिर्फ रीजनल फिल्में ही प्रोड्यूस करेंगी। वहीं प्रोडक्शन हाउस के एक और सूत्र ने बिलकुल उलटी बात कहते हुए कहा है कि ऐसा पहली बार होगा जब कोई एक्ट्रेस अपनी कंटेम्पररी अभिनेत्री के लिए फिल्म प्रोड्यूस करेगी।   

    प्री- प्रोडक्शन का काम जारी है और पेपरवर्क पूरा होते ही आधिकारिक खबर घोषित कर दी जायेगी।  इस तरह यह खबर अभी पक्की नहीं हो पायी है।  

    Source : ibnlive.in