फिल्म 'फ़र्जी' में साथ आएंगे अर्जुन कपूर और कृति सेनन?

    फिल्म 'फ़र्जी' में साथ आएंगे अर्जुन कपूर और कृति सेनन?

    अर्जुन कपूर अपनी हाल ही में आई कुछ बैक टू बैक फ़िल्मों की वजह से काफ़ी सक्सेसफुल साबित हो रहे हैं। उनकी रिलीज़ हुई फ़िल्में 'की एंड का', 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'मुबारकाँ' को काफ़ी अच्छा रेस्पोंस मिला जिसकी वजह से वो लगातार एक पे एक फ़िल्में साइन कर रहे हैं। अब खबरों की माने तो अर्जुन कपूर एक एक्शन थ्रिलर 'फर्जी' में मेन लीड किरदार निभाते नज़र आयेंगे। इस फ़िल्म को 'ए जेंटलमैन' के मेकर्स राज और डीके डायरेक्ट करेंगे।

    इसके अलावा फ़िल्म 'बरेली की बर्फी' में नज़र आई कृति सेनन इसकी फीमेल लीड हो सकती हैं। अगर ये बात सच होती है तो कृति और अर्जुन साथ में पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आयेंगे। 

    मुंबई मिरर ने इस खबर को रिपोर्ट किया है और एक सूत्र के अनुसार अर्जुन और डायरेक्टर्स की मीटिंग हो रही है और उन्होंने स्क्रिप्ट भी डिस्कस कर ली है। फिलहाल इन दिनों डायरेक्टर्स अपनी आने वाली फ़िल्म 'ए जेंटलमैन' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। 'फ़र्ज़ी' की प्लानिंग साल 2014 से ही शुरू हो गयी थी और इस फ़िल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद शाहिद कपूर थे लेकिन उन्हें ये स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई और उन्होंने फ़िल्म करने से इनकार कर दिया। अब डायरेक्टर्स ने उनकी रिप्लेसमेंट में अर्जुन को चुन लिया है और हो सकता है आगे इसमें और बदलाव हो !