सौतेली माँ श्रीदेवी को लेकर सवाल किये जाने पर अर्जुन कपूर ने दिया ये करारा जवाब, यूज़र ने मांगी माफ़ी !

    श्रीदेवी को लेकर सवाल किये जाने पर अर्जुन कपूर ने दिया ये करारा जवाब !

    सौतेली माँ श्रीदेवी को लेकर सवाल किये जाने पर अर्जुन कपूर ने दिया ये करारा जवाब, यूज़र ने मांगी माफ़ी !

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता अब किसी से छुपा नहीं है। यहां तक कि खुद अर्जुन ने हाल में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में मलाइका के साथ अपना रिश्ता माना है। हालांकि सोशल मीडिया पर उन्हें और मलाइका को ट्रोल करने वाले मामले में अर्जुन चुप्पी साधे रखते हैं। लेकिन जब बात उनके और उनकी सौतेली माँ श्रीदेवी की हुई तो अर्जुन जवाब देने से अपने आप को रोक नहीं पाए। दरअसल, हाल में कुसुम नाम की वरुण धवन की फैन ने ट्वीट में अर्जुन को टैग कर उनसे उनकी सौतेली माँ से रिश्ते के बारे में पूछ लिया।

    सौतेली माँ श्रीदेवी को लेकर सवाल किये जाने पर अर्जुन कपूर ने दिया ये करारा जवाब, युसर ने मांगी माफ़ी !

    यूजर ने लिखा था कि – ‘आप अपने पिता की दूसरी पत्नी श्रीदेवी से नफरत करते थे क्योंकि उन्होंने आपकी मां मोना शूरी को छोड़ दिया था। लेकिन अब आप एक ऐसी महिला को डेट कर रहे हैं जो आपसे 11 साल बड़ी है और एक टीनएज बेटे की माँ भी है। डबल स्टैंडर्ड क्यों अर्जुन?

    इसका जवाब देते हुए अर्जुन ने ट्रोल करने वाली इस महिला की बोलती बंद कर दी। अर्जुन ने जवाब में लिखा- ‘मैं किसी से नफरत नहीं करता कुसुम। हमारे बीच गरिमापूर्ण दूरी थी। अगर नफरत होती तो बुरे  समय में मैं पापा, जाह्वी और खुशी के साथ न होता। टाइप करके लिख देना और जज करना आसान होता है,  पहले सोचा करो। आप वरुण धवन फैन हो तो मैं सोचता हूं कि आप अपनी प्रोफाइल पर उसकी डीपी लगाकर नेगेटिविटी मत फैलाओ। 

    अर्जुन के रिप्लाई के बाद कुसुम नाम की इस यूजर ने तुरंत अर्जुन से माफ़ी मांगी और अपना ट्वीट डिलीट किया। इसके जवाब में अर्जुन ने माफ़ करते हुए दुनिया में प्यार फैलाने को कहा और कहा कि स्ट्रीट डांसर मतलब वरुण धवन आपको देख रहा है।