अर्जुन कपूर बने 'इंडियाज़ मोस्ट वांटेड', जानिए क्यों !

    अर्जुन कपूर बने 'इंडियाज़ मोस्ट वांटेड', जानिए क्यों !

    बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के सितारे ज़बरदस्त चमक रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘मुबारकां’ बॉक्स-ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई नहीं कर पाई थी। इसके बावजूद उनके पास आने वाले समय के लिए कुछ बहुत बेहतरीन फ़िल्में हैं और आज ही अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें एक नई फिल्म मिली है। इस फिल्म का नाम ‘इंडियाज़ मोस्ट वांटेड’ है और ये 24 मई 2019 को रिलीज़ होगी। ‘इंडियाज़ मोस्ट वांटेड’ उन हीरोज़ की कहानी पर आधारित होगी जो हमारी सुरक्षा के लिए अपनी जिंदगी खतरे में डाल देते हैं। 

     -

    ये कहानी इंडिया के एक मोस्ट वांटेड आदमी पर आधारित है जिसे बिना एक भी गोली चलाए गिरफ्तार किया गया था। ‘इंडियाज़ मोस्ट वांटेड’ को राजकुमार गुप्ता डायरेक्ट करेंगे, अजय देवगन के साथ उनकी इस साल की रिलीज़ ‘रेड’ ने बहुत अच्छा बिजनेस किया है। अर्जुन फ़िलहाल आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘पानीपत’ की शूटिंग के लिए तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त भी होंगे। इसके अलावा अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ बनकर तैयार है और जल्द ही रिलीज़ होगी।