मलाइका के पेरेंट्स से मिलने पहुंचे अर्जुन कपूर, एक बार फिर हुई शादी की चर्चा !

    मलाइका के पेरेंट्स से मिलने पहुंचे अर्जुन कपूर !

    मलाइका के पेरेंट्स से मिलने पहुंचे अर्जुन कपूर, एक बार फिर हुई शादी की चर्चा !

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी है। दुनिया से छुप छुपा कर मिलने वाली इस जोड़ी ने अब लोगों की परवाह करनी बंद कर दी है। बीते रात अर्जुन को मलाइका के पेरेंट्स के घर के बाहर देखा गया। इस मौके पर बहन अमृता अरोड़ा भी मौजूद रही। इस मुलाकात के बाद दोनों की शादी की खबरे भी फिर से शुरू हो गई हैं। इस मुलाक़ात के दौरान अर्जनु ब्लैक टीशर्ट तो वहीं मलाइका ऑरेंज पैंट और रेड एंड वाइट चेक टॉप में दिखीं। वैसे मलाइका के पेरेंट्स से मिलने से पहले ये जोड़ी करण जौहर के घर हुई पार्टी में भी पहुंचा था।

    मलाइका के पेरेंट्स से मिलने पहुंचे अर्जुन कपूर, एक बार फिर हुई शादी की चर्चा !

    बता दें, मलाइका और अर्जुन काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। पिछले दिनों दोनों को न्यू यॉर्क में छुट्टियां मनाते देखा गया था। वहीं मलाइका भी कई मौकों पर अर्जुन के लिए अपने प्यार का इज़हार कर चुकी हैं। लेकिन जब शादी की बात चलती है दोनों टाल देते हैं। लेकिन इस मुलाकात के बाद तो कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं।