मलाइका के साथ रहने के लिए अर्जुन कपूर मुंबई में तलाश रहे हैं घर !

    मलाइका के साथ रहने के लिए अर्जुन कपूर मुंबई में तलाश रहे हैं घर !

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते की सच्चाई अब किसी से छुपी नहीं है। जहाँ मलाइका के ‘A’ अक्षर के लॉकेट ने ये साफ़ इशारा कर दिया कि वो प्यार में हैं। तो वहीं अर्जुन ने भी मान लिया कि अब वो सिंगल नहीं है और जल्द शादी करने के बारे में सोच रहे हैं। इसलिए शायद दोनों मुंबई में अपने लिए अलग आशियाना तलाश रहे हैं।

    खबरों की माने तो अर्जुन और मलाइका घर तलाश रहे हैं। जहाँ दोनों शादी के बाद शिफ्ट होने वाले हैं। तो मतलब तैयार हो जाइये एक और शादी की तस्वीरें आपको हैरान करने वाली हैं।

    मलाइका के साथ रहने के लिए अर्जुन कपूर मुंबई में तलाश रहे हैं घर !

    अर्जुन और मलाइका काफी वक़्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने इस खबर को दुनिया से छुपाये रखा। लेकिन लगता है अब दोनों ही अपने प्यार का इज़हार दुनिया के सामने करने को तैयार हैं। पिछले दिनों अर्जुन ने मलाइका को अपने परिवार से भी मिलवाया था। अब तो बस शादी की देरी है।