तो इस वजह से मलाइका अरोड़ा से शादी नहीं कर रहे हैं अर्जुन कपूर !

    तो इस वजह से मलाइका अरोड़ा से शादी नहीं कर रहे हैं अर्जुन कपूर !

    तो इस वजह से मलाइका अरोड़ा से शादी नहीं कर रहे हैं अर्जुन कपूर !

    बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड की रिलीज़ की तैयारियों में लगे हुए हैं। 24 मई को रिलीज़ होने जा रही अर्जुन की ये फिल्म भारत के सबसे खतरनाक आतंकवादी को पकड़ने के बारे में हैं, जिसने भारत में कई बड़े आतंकवादी हमले करवाए थे। जहाँ अर्जुन फिलहाल अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं वहीं उनकी निजी ज़िन्दगी को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। माना जाता है कि अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ते में हैं और इन दोनों की शादी की अफवाह खूब उड़ती रहती है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन ने शादी की बात पर कहा कि उनका अभी शादी करने का कोई इरादा नहीं है। साथ ही उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि शादी के बाद आदमी गंजे हो जाते हैं।

    इस साल मार्च के महीने से ही अर्जुन के मलाइका अरोड़ा के साथ शादी करने की ख़बरें आ रही हैं। डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए अर्जुन ने कहा, 'मैं इस बात को कहने से नहीं हिचकिचाता कि मैं शादी नहीं कर रहा हूँ। (मजाक में) लोग शादी के बाद गंजे हो जाते हैं। शादी अभी नहीं हो रही है। मैं अपने निजी ज़िन्दगी और करियर दोनों में खुश हूँ। मैं हमेशा से अपनी ज़िन्दगी को लेकर खुलकर बात करता आया हूँ। ये मां लीजिये कि मैं आपको कोई झटका नहीं दूंगा। अगर किसी बारे में बात करनी होगी तो मैं आप सभी को बताऊंगा और आपको उसका हिस्सा बनाऊंगा।

    तो इस वजह से मलाइका अरोड़ा से शादी नहीं कर रहे हैं अर्जुन कपूर !

    कई अनुमानों के बाद भी अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते को आज तक नहीं कुबूला है। हालाँकि ये दोनों साथ में पब्लिक में ज़रूर नज़र आते रहते हैं। हाल ही में मलाइका, अर्जुन की नयी फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड की स्क्रीनिंग पर भी पहुंची थीं, जो अर्जुन के परिवार और दोस्तों के लिए रखी गयी थी।