20 साल की शादी के बाद पत्नी से अलग हुए बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल !

    20 साल की शादी के बाद पत्नी से अलग हुए बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल !

    बॉलीवुड में रिश्ते बहुत अनिश्चित होते हैं और ये एक बार फिर से सच साबित हुई है। अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया के रिश्ते को हमेशा बहुत मज़बूत माना जाता रहा। ये बॉलीवुड कपल जब-जब एक साथ नज़र आया, लोगों ने इनके रिश्ते को हमेशा बहुत ही प्यार भरा समझा। लेकिन 20 साल के लम्बे समय के बाद इन दोनों के अलग होने की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है। अर्जुन और मेहर ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में कहा कि अलग होने का फैसला उन दोनों के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहा, रिलेशनशिप ख़त्म हो जाते हैं मगर फैमिली के लिए प्यार हमेशा बना रहता है। 

    और पढ़ें: तलाक के बाद भी अच्छे दोस्त हैं बॉलीवुड के ये 5 सेलिब्रिटी कपल्स !

    अर्जुन और मेहर ने कहा कि अपनी बेटियों के लिए वो दोनों हमेशा पेरेंट्स की तरह बने रहेंगे और इस ज़िम्मेदारी से बिल्कुल भी दूर नहीं होंगे। अपने अलग होने के जॉइंट स्टेटमेंट में अर्जुन और मेहर ने लिखा, ’20 साल के खूबसूरत और यादों भरे सफ़र के बाद हम ये शेयर करना चाहते हैं कि हर सफ़र के अलग रास्ते होते हैं। हमें लगता है कि अब हमें अपने-अपने सफ़र और मंजिलों की तरफ चलना चाहिए।’