प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग छुट्टियाँ मना रहे हैं अर्जुन रामपाल, देखिये तस्वीरें !

    प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग छुट्टियाँ मना रहे हैं अर्जुन रामपाल !

    प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग छुट्टियाँ मना रहे हैं अर्जुन रामपाल, देखिये तस्वीरें !

    बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अर्जुन ने कुछ समय पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की प्रेगनेंसी की खबर देते हुए बताया था कि वे तीसरी बार पिता बनने वाले हैं। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला देमित्रियाद (Gabriella Demetriades) 6 महीने से प्रेग्नेंट हैं। अर्जुन ने अपने खुलासा में गैब्रिएला के संग सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें गैब्रिएला का बेबी बंप दिखाई दे रहा था।

    इन दोनों को लंच करते और हॉस्पिटल जाते कई बार एक साथ देखा गया है। फिलहाल अर्जुन और गैब्रिएला मालदीव्स में छुट्टियाँ मना रहे हैं। इन छुट्टियों की तस्वीर अर्जुन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जो फैन्स के बीच काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में गैब्रिएला, अर्जुन के साथ हैं और इन दोनों के पीछे खूबसूरत नीला आसमान और पानी नजर आ रहा है। फैन्स भी इस तस्वीर की खूब तारीफें कर रहे हैं।

    देखिये अर्जुन और गैब्रिएला की तस्वीर यहाँ -