अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने इस खुबसूरत अंदाज़ में दुनिया को बता बेटे का नाम !

    अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने रखा बेटे का नाम !

    अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने इस खुबसूरत अंदाज़ में दुनिया को बता बेटे का नाम !

    अभी कुछ समय पहले अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बने हैं। अर्जुन कई बार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी लाइफ में आये इस नन्हें मेहमान को लेकर ख़ुशी जता चुके हैं। अब अर्जुन ने अपने इस राजकुमार का नाम अनोखे तरीके से दुनिया को बताया है। अर्जुन और गैब्रिएला ने अपने बेटे का नाम एरिक रामपाल रखा है।

    अर्जुन ने अपने इस पोस्ट जूनियर रामपाल एरिक को दुनिया से मिलवाया है। वो लाइफ में बेटे के आने से बेहद खुश हैं।

    बता दें, अर्जुन अपनी पहली शादी से दो बेटियों के पिता हैं। पिछले साल उन्होंने मेहर जेसिका से अपनी 20 साल की शादी को तोड़ते हुए तलाक लेने का फैसला लिया था। अब अर्जुन, गैब्रिएला के साथ अपनी नई शुरुआत कर चुके हैं। और अब बेटे एरिक के पिता हैं। खबरे तो ये भी हैं कि अर्जुन जल्द ही गैब्रिएला के साथ शादी भी रचा सकते हैं।