एक बार फिर पिता बनने वाले हैं अर्जुन रामपाल, ऐसे दी गर्लफ्रेंड की प्रेगनेंसी की खबर !

    तीसरी बार पिता बनने वाले हैं अर्जुन रामपाल !

    एक बार फिर पिता बनने वाले हैं अर्जुन रामपाल, ऐसे दी गर्लफ्रेंड की प्रेगनेंसी की खबर !

    बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल एक बार फिर पापा बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद अर्जुन ने अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट के जरिये दी है। अर्जुन ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डमेट्रिएड्स के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा ‘तुम्हारे साथ नई शुरुआत कर खुश हूँ, थैंक यू बेबी इस बेबी के लिए’। इस तस्वीर में गर्लफ्रेंड गैब्रिएला को बेबी बम्प फ्लौन्ट करते देखा जा सकता है। कुछ इस अंदाज़ में अर्जुन ने गर्लफ्रेंड की प्रेगनेंसी की जानकारी दी। वैसे इससे पहले वो दो बेटियों माहिका और मायरा रामपाल के पिता हैं।

    बता दें, अर्जुन ने पिछले साल अपनी 20 साल की शादी को तोड़ते हुए पत्नी मेहर जेसिका से तलाक लेने का फैसला लिया था। इसके पीछे की वजह अर्जुन का एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर बताया गया। अर्जुन का नाम पहले ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान से जुड़ा तो अब अर्जुन साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस गैब्रिएला डमेट्रिएड्स डेट कर रहे हैं। अर्जुन, गैब्रिएला के साथ अपनी नई शुरुआत कर चुके हैं। वो अपने आने वाले बच्चे का इंजतार कर रहे हैं।