'बाजीराव मस्तानी', 'दिलवाले' से ज़्यादा पीछे नहीं

    'बाजीराव मस्तानी', 'दिलवाले' से ज़्यादा पीछे नहीं

    अट्ठारह दिसंबर को दो बहुचर्चित फिल्में, 'दिलवाले' और 'बाजीराव मस्तानी' के एकसाथ रिलीज़ होने के बाद, ये फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। अपनी रिलीज़ के पहले दो दिनों के दौरान अब तक 41.09 करोड़ कमा चुकी 'दिलवाले' आगे चल रही है। ऐसा लगता है कि शाहरुख़ और काजोल के प्रशंसकों की संख्या, दीपिका और रणवीर सिंह के प्रशंसकों की तुलना में अधिक है, फिर भी इन दोनों प्रेमी जोड़े से लबरेज़ 'बाजीराव मस्तानी' भी 28.32 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ज़्यादा पीछे नहीं है।

    कारोबारी आंकड़ों के अनुसार, यह स्पष्ट है कि 'बाजीराव मस्तानी' का अपेक्षित कलेक्शन, 'दिलवाले' की तुलना में अधिक तेज है। रणवीर सिंह अभिनीत यह फिल्म 3000 सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, जबकि शाहरुख अभिनीत 'दिलवाले' की ओपनिंग अभिनेताओं की मार्केटिंग कुशलताओं के कारण 4000 सिनेमाघरों में हुई। 'दिलवाले' का प्रमोशन बॉलीवुड की सबसे शानदार जोड़ियों में से एक, शाहरुख़-काजोल की जोड़ी के पुनर्मिलन के साथ हुआ।

    'बाजीराव मस्तानी' का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है जबकि 'दिलवाले' के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं। 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर-दीपिका के अलावा, प्रियंका चोपड़ा, मिलिन्द सोमन और महेश मांजरेकर हैं। जबकी 'दिलवाले' में किंग खान और काजोल के अलावा प्रमुख भूमिकाओं में, कृति सनोन और वरुण धवन हैं।

    'बाजीराव मस्तानी', 'दिलवाले' से ज़्यादा पीछे नहीं

    Source: bigboss9.in