भाबी जी घर पर है की गोरी मेम यानी सौम्या टंडन ने बेटे को दिया जन्म, देखिये पहली तस्वीर !

    भाबी जी घर पर है की गोरी मेम यानी सौम्या टंडन ने बेटे को दिया जन्म, देखिये पहली तस्वीर !

    भाभी जी घर है की गोरी मेम यानि की अपनी सौम्या टंडन के घर में खुशियां आई हैं। उन्होंने बेटे को जो जन्म दिया है। खबरों की माने तो सौम्या ने 5 दिन पहले यानी 14 जनवरी को ही नन्हें राजकुमार को जन्म दे दिया था। अब इस नये मेहमान के आने से सौम्या और उनके परिवार में खुशियां छाई हुई है।

    वैसे आपको बता दें, कुछ महीनों पहले सौम्या ने खुद अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी दी थी। जिसमें उन्होंने ये भी क्लियर किया था कि वो अपनी प्रेगनेंसी या माँ बनने के बाद भी एक्टिंग जारी रखेंगी। सौम्या ने अपने बच्चे की पहली तस्वीर भी दुनिया के साथ शेयर कर दी है! देखिये ये तस्वीर-

    फिल्म जब वी मेट में करीना कपूर की बहन बनी नज़र आई सौम्या का टीवी सफ़र शानदार रहा है। उन्हें गोरी मेम यानी अनीता भाभी के किरदार में बहुत पसंद किया गया है। अब नए मेहमान के आने की वजह से सौम्या टीवी प्रोग्राम में नज़र नहीं आएँगी। लेकिन ये बात भी पक्की है कि वो जल्द ही टीवी पर वापसी करेंगी। फ़िलहाल वो माँ बनने की ख़ुशी को एन्जॉय कर रही हैं।