बिग बॉस 12: पहले दिन घर में एंट्री लेंगे हिना खान और हितेन तेजवानी, निभाएंगे ये भूमिका !

    बिग बॉस 12: पहले दिन घर में एंट्री लेंगे हिना खान और हितेन तेजवानी, निभाएंगे ये भूमिका !

    रविवार को सलमान खान का सुपरहिट रियलिटी शो बिग बॉस 12 धमाकेदार तरीके से शुरू हुआ। सलमान खान ने अपने जाने-पहचाने मजाकिया लहजे में इस शो की बेहतरीन शुरुआत की और लोगों को खूब एंटरटेन किया। अब शो में आगे भी एंटरटेनमेंट का डोज़ बराबर मिलता रहे, इसके लिए भी सलमान और बिग बॉस के निर्माता पूरी तरह तैयार हैं। बिग बॉस 12 को और मसालेदार बनाने के लिए आज बिग बॉस के घर में हिना खान और हितेन तेजवानी की एंट्री कराई जाएगी। 

    जी हां, बिग बॉस 11 के ये दोनों पॉपुलर कंटेस्टेंट, बिग बॉस 12 के पहले ही दिन घर में एंट्री लेने वाले हैं। ये दोनों शो में क्या करेंगे इसके बारे में हिना खान ने पिंकविला को बताया, ‘पिछली बार हम यहां एक कंटेस्टेंट के रूप में आए थे, लेकिन इस बार बाकियों की तरह हमें भी एक ज़रूरी टास्क दिया गया है। मैं और हितेश नॉमिनेशन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हम दोनों बस ये देखेंगे कि हमारी एंट्री के बाद कंटेस्टेंट क्या बोल्त्व हैं और चीज़ें कैसी रहती हैं। उसके आधार पर हम जज करेंगे।’