बिग बॉस सीज़न 10 रिव्यू : वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेन्ट्स के आने से घर वाले हो गए हैं परेशान !

    बिग बॉस सीज़न 10 रिव्यू : वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेन्ट्स के आने से घर वाले हो गए हैं परेशान !

    'बिग बॉस' के घर में चारों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेन्ट्स आ गए हैं, जिनमें प्रिंयका जग्गा, जेसन शाह, साहिल आनंद और एलेना कज़ान हैं। इस बार प्रिंयका को देखकर लगता है कि वह पूरी तैयारी के साथ शो में वापस आई हैं। दोपहर बिग बॉस ने घर वालों और चारों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेन्ट्स को डोम टास्क दिया। इस टास्क में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेन्ट्स को घर का सदस्य बनने के लिए उन्हें घर वालों को हराना होगा।

    इस टास्क के लिए चारों वाइल्ड कार्ड वालों को अपने प्रतिद्वंदी के रूप में घर के पसंदीदा सदस्य को चुनना था, जिसमें एलेन कज़ान ने नीतिभा को, जेसन शाह ने गौरव चोपड़ा को, प्रियंका ने बानी जे को और साहिल आनंद ने राहुल देव को अपना प्रतिद्वंदी चुना।

    इस टास्क में जो भी सबसे पहले बाहर निकलेगा वो हार जाएगा। डोम में प्रियंका और बानी मोनालिसा और मनु की बढ़ती नजदीकियों को लेकर बात करते दिखे। बानी ने प्रियंका को बताया कि मोनालिसा नहीं चाहती कि प्रियंका ये टास्क जीते। वहीं प्रियंका का भी कहना था कि मोनालिसा को सेलेब्स से चिढ़ है।

    इस बीच मनु खुद प्रियंका जग्गा से बात करते दिख रहे हैं। आने वाले दिनों में प्रियंका जग्गा का पूरा फोकस मनवीर, मनु और मोनालिसा के बीच फूट डालने का दिख रहा है। इस बात का फायदा सेलेब्स की टीम को कितना मिलेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। टास्क में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेन्ट प्रियंका जग्गा ने बानी जे को हरा दिया। इसके अलावा गौरव चोपड़ा ने जेसन को हराकर शो में अपनी जगह बरकरार रखी है। 

    फिलहाल तो सभी लोग टास्क जीतने के लिए अपनी-अपनी ताकत लगाने में जुटे हुए हैं। इससे पहले सुबह लोपामुद्रा ने स्वामी ओम जी का मेकओवर किया, जिसके बाद स्वामी जी पहले से ज़्यादा अच्छे दिख रहे थे। आज के शो को देखने से साफ लग रहा था कि चार नए सदस्यों के घर में आने से घर वाले अब उनसे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 

    source : twitter

    लेटेस्ट ख़बरों और अपडेट के लिए फ्री में डाउनलोड करें  Desimartini App !