शादी के 2 साल बाद बॉलीवुड नहीं टीवी पर वापसी करेंगी एक्ट्रेस बिपाशा बसु !

    शादी के 2 साल बाद बॉलीवुड नहीं टीवी पर वापसी करेंगी एक्ट्रेस बिपाशा बसु !

    लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाने के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। जल्द ही आप बिपाशा को उनके पति करण सिंह ग्रोवर के साथ टीवी पर देखेंगे।

    पति करण सिंह ग्रोवर संग बिपाशा बसु का स्टीमी कॉन्डम एड आपके होश उड़ा देगा !

    ख़बरों के मुताबिक, बिपाशा ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वह जल्द ही अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ कलर्स के नए शो 'एंटरटेनमेंट की रात-द एक्सटेंशन' में काम करती नज़र आएंगी। शो के बारे मे बात करते हुए बिपाशा ने बताया कि यह शो 'एंटरटेनमेंट की रात' का नया सीज़न है। अभी शो का नाम फाइनल नहीं हुआ है और ये अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा।

    शादी के 2 साल बाद बॉलीवुड नहीं टीवी पर वापसी करेंगी एक्ट्रेस बिपाशा बसु !

    बता दें कि बिपाशा बसु को आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'अलोन' में देखा गया था। इसके बाद बिपाशा बसु उन्होंने अपने को-स्टार करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली थी और फ़िल्मी दुनिया से ब्रेक ले लिया। पिछले दिनों बिपाशा मे अपनी रैंप अपीयरेंस से अमेज़न इंडिया फैशन वीक पर जलवा बिखेरा थ। इस फैशन शो में बिपाशा ने करिश्मा और दीपा सोंधी के कलेक्शन को शो किया था।