सुपर डांसर 2 के विजेता बने असम के बिशाल शर्मा, इनाम में मिले इतने पैसा !
- बॉलीवुड ख़बरें
- अपडेट:
- लेखक: Pallavi Jaiswal
असम के रहने वाले बिशाल शर्मा ने सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 2 का खिताब अपने नाम कर लिया है। शो का फिनाले शनिवार को हुआ और इसमें सभी डांसर्स ने अपने डांस का हुनर एक आखिरी बार देश को दिखाया। इस शो के अंतिम राउंड में विनर बिशाल के साथ रितिक दिवाकर, वैष्णवी प्रजापति और आकाश थापा थे। लेकिन विजेता बने बिशाल शर्मा जो कि एक बढ़िया परफॉर्मर हैं। बिशाल ने अपने चुलबुले अंदाज से जजों का दिल पहले ही जीत लिया था।

शो जीतने के बाद बिशाल को इनाम के तौर पर 15 लाख रुपए और एक ट्रॉफी दी गई है। इसी के साथ उनके मेंटर वैभव को पांच लाख रुपए का चेक दिया गया। बिशाल की जीतने के लिए असम से बड़े स्तर पर समर्थन मिला। शो में प्रतियोगियों के साथ इस शो के जज गीता कपूर ने भी परफॉर्म किया। उनके अलावा जज शिल्पा शेट्टी और अनुराग बसु ने ख़ुशी ख़ुशी सभी की तारीफ की। फिनाले में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी फिल्म 'ऑक्टोबर' का प्रमोशन करने पहुंचे थे। सभी कंटेस्टेंट ने अपनी परफॉर्मेंस से न सिर्फ जजों का बल्कि दर्शकों का भी दिल चुरा लिया।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The White Tiger रिव्यू
मैंने कई सालों पहले अरविंद अडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी। ‘मैन बुकर प्राइज़’ विनिंग ये नॉवेल तब भ... और देखें
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें