वीडियो: पत्नी श्रीदेवी को याद कर फिर भावुक हुए बोनी कपूर !

    वीडियो: पत्नी श्रीदेवी को याद कर फिर भावुक हुए बोनी कपूर !

    वीडियो: पत्नी श्रीदेवी को याद कर फिर भावुक हुए बोनी कपूर !

    बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी को दुनिया छोड़े 1 साल से ज्यादा का वक़्त हो गया है। लेकिन उनका परिवार आज भी उस गम से बाहर नहीं निकल पाया है। हाल में बोनी कपूर, ट्रेड एनालिस्ट कोमल नहाटा के टॉक शो ‘और एक कहानी’ पर पहुंचे जहाँ पत्नी श्रीदेवी को याद कर उनकी आंखे भर आई।

    कोमल नहाटा ने अपने ट्विटर अकाउंट इस शो का एक छोटा सा क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो में बोनी अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव के बारे में बात करते करते अचानक रोने लगे। आगे बोनी ने बताया कि श्रीदेवी को भुलाना उनके लिए नामुमकिन है।

    देखिये ये वीडियो –

    बता दें, पिछले साल 24 फ़रवरी को दुबई में उनका निधन हो गया था। अचानक हुई इस घटना के बाद कपूर परिवार पूरी तरह से टूट गया था। जान्हवी कपूर के इन्स्टाग्राम पोस्ट से समझ आता है कि आवो माँ के ऐसे चले जाने को भुला नहीं पाई हैं। वहीं बोनी कपूर आज भी उनकी कमी महसूस करते हैं।