Cannes 2019: अपने नए लुक में सबसे खूबसूरत लग रही हैं सोनम कपूर !

    Cannes 2019: सोनम कपूर का नया लुक आया सामने !

    Cannes 2019: अपने नए लुक में सबसे खूबसूरत लग रही हैं सोनम कपूर !

    कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 में बॉलीवुड एक्ट्रेसेज का धमाका अब भी जारी है। दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत, हिना खान, हुमा कुरैशी, डायना पेंटी और ऐश्वर्या राय के बाद अब सोनम कपूर के अलग अलग अवतार देखने को मिल रहे हैं। बीते दिन सोनम के दो अलग लुक सामने आये थे जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन हाल में आया उनका अवतार हैरान करने वाला है। सोनम ब्राइट येल्लो  कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आ रही हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए सोनम ने सिल्वर एअरिंग कैरी किये हुए हैं।

    बता दें, पिछले कुछ सालों से सोनम लोरेअल ब्रांड को प्रोमोट करने के लिए कांस फिल्म फेस्टिवल में नज़र आती रही हैं। सोनम बॉलीवुड की उन चुनिन्दा एक्ट्रेसेज में शामिल हैं जिन्हें फैशन और स्टाइल की अच्छी समझ हैं। फ़िलहाल सोनम कांस में अपने लुक्स और खूबसूरती से लोगों को हैरान कर रही हैं।