क्या? बिग बॉस 12 का हिस्सा नहीं बनेंगे भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया !

    क्या? बिग बॉस 12 का हिस्सा नहीं बनेंगे भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया !

    बिग बॉस के घर का पागलपन एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। बिग बॉस का 12वां सीजन रविवार रात 9 बजे से कलर्स चैनल पर शुरू होगा। शो में आने वाली विचित्र जोड़ियों को देखने के लिए दर्शक उत्सुक हैं और सभी इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस शो में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों की लिस्ट आ चुकी है लेकिन लगता है कि लिस्ट में शामिल सभी लोग शो का हिस्सा नहीं बनेंगे। जैसे कि कॉमेडियन की क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बचिया इस शो का हिस्सा नहीं हो सकते हैं।

    क्या? बिग बॉस 12 का हिस्सा नहीं बनेंगे भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया !

    अगर हाल की खबरों की माने तो भारती और हर्ष, जिन्हें पहली सेलेब्रिटी जोड़ी के रूप में प्रस्तुत किया गया था, बिग बॉस 12 के घर में एंट्री नहीं लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, 'भारती और हर्ष कभी भी बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनने वाले थे। ये चैनल ने दर्शकों के बीच बज़ बनाने के लिए किया था। हमें पता है कि अगर आप कुछ कर नहीं सकते तो आप नकली बनाकर दिखा ज़रूर सकते हो। भारती और हर्ष को शो के लॉन्च पर एक्टिंग करने के लिए कहा गया था और इसके लिए इन दोनों को बड़ी रकम भी दी गयी है। बिग बॉस के मेकर्स ने सोचा था कि भारती और हर्ष को सिर्फ प्रीमियर की रात ही बुलाएँगे।

    क्या? बिग बॉस 12 का हिस्सा नहीं बनेंगे भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया !

    बता दें कि बिग बॉस 12 में कॉमनर्स और सेलेब्रिटीज की जोड़ियां हिस्सा लेने वाली हैं। इस बार बिग बॉस का घर एक बीच हाउस होगा और इस शो की शुरुआत आज शाम को होगी।