डांस रिएलिटी शो डांस प्लस 4 के विजेता बने चेतन सालुंखे !

    डांस रिएलिटी शो डांस प्लस 4 के विजेता बने चेतन सालुंखे !

    डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस 4' का फिनाले शनिवार रात हुआ। इस बार इस शो की ट्रॉफी चेतन सालुंखे ने जीती। शो के फिनाले में वर्तिका झा, चेतन सालुंखे, वी अनबीटेबल और सुजन-आंचल पहुंचे थे। इन सभी के बीच मुकाबले के बाद, सभी को पीछे छोड़ते हुए चेतन ने अपनी परफॉर्मेंस से ऐसा जादू चलाया कि वह शो के विनर बन गये। 18 साल के चेतन को ट्रॉफी के साथ-साथ 25 लाख रुपए का कैश प्राइज भी मिला।

    चेतन मेंटर पुनीत पाठक की टीम से थे। एक साधारण परिवार से आने वाले चेतन ने छोटी उम्र से ही डांस शुरू कर दिया था। कमाल की बात ये है कि ज्यादातर स्टाइल उन्होंने यूट्यूब से सीखे क्योंकि वह ट्रेनिंग के लिए फीस के पैसे जुटाने में असमर्थ थे। अपनी लगन और मेहनत से चेतन ने ये मुकाम हासिल किया। वह पॉपिंग में इतने माहिर हैं कि उन्हें 'पॉपिंग बादशाह' का नाम मिल चुका है।

    ग्रैंड फिनाले की शाम की बात करें तो वह मस्ती से भरी रही। शो के फिनाले में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, कुमार सानू, अंकिता लोखंडे, नोरा फतेही, मोनी रॉय जैसे बड़े सितारे शामिल हुए। माधुरी, अनिल कपूर और श्रेयस तलपड़े यहां अपनी फिल्म 'टोटल धमाल' को प्रमोट करने पहुंचे थे। बता दें कि इन दोनों सितारों ने भी यहां खूब मस्ती की। माधुरी दीक्षित ने यहां अपने पॉपुलर गाने 'चने के खेत में' पर एक शानदार परफॉर्मेंस दी। इसके अलावा माधुरी और अनिल कपूर ने साथ में एक परफॉर्मेंस भी दी।