लव रंजन की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, रणबीर कपूर और अजय देवगन के साथ आयेंगी नज़र !

    फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, रणबीर कपूर और अजय देवगन के साथ आयेंगी नज़र !

    लव रंजन की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, रणबीर कपूर और अजय देवगन के साथ आयेंगी नज़र !

    रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर जोड़ी मना जाता है। दोनों को कई बेहतरीन फिल्मों में साथ देखा गया है। दोनों को आखिरी बार 2015 में आई इम्तियाज़ अली की तमाशा में देखा गया था। लेकिन अब इनके फैन्स के लिए बड़ी खबर है कि करीब 4 बाद एक बार फिर दीपिका और रणबीर को फिल्म में देखा जा सकेगा। बता दें, दीपिका ने डायरेक्टर लव रंजन के डायरेक्शन में बन रही फिल्म को कन्फर्म कर दिया है। कल रात दीपिका और रणबीर को डायरेक्टर के घर के बाहर हँसते-मुस्कुराते देखा गया।

    लव रंजन की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, रणबीर कपूर और अजय देवगन के साथ आयेंगी नज़र !

    वैसे ये वही फिल्म है जिसे रणबीर और अजय देवगन पहले ही कन्फर्म कर चुके हैं। अब दीपिका के आने से फिल्म और जानदार बन गई है। दीपिका के अलावा नुसरत भरुचा भी फिल्म में दूसरी हीरोइन होंगी।

    लव रंजन की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, रणबीर कपूर और अजय देवगन के साथ आयेंगी नज़र !

    बता दें, फिल्म को डायरेक्टर करने वाले लव रंजन पर MeToo के तहत यौन शोषण का आरोप लगा था। जिसके बाद फैन्स नहीं चाहते थे कि दीपिका इस फिल्म का हिस्सा बने। इसलिए सोशल मीडिया पर #NotMyDeepika ट्रेंड भी चलाया गया था। लेकिन दीपिका, रणबीर, अजय और नुसरत ये चारो स्टार इस फिल्म के लिए हामी भर चुके हैं। ये एक ड्रामा फिल्म होगी जो अगले साल मतलब क्रिसमस 2020 तक रिलीज़ होगी।